Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: सीरियल चोरी पर हज़ारीबाग़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.5 करोड़ की चोरी का हुआ खुलासा, पढ़े पूरी खबर
#ब्रेकिंग न्यूज़

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: सीरियल चोरी पर हज़ारीबाग़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.5 करोड़ की चोरी का हुआ खुलासा, पढ़े पूरी खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरNovember 1, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सात बदमाश गिरफ्तार, 264.5 ग्राम सोने और 444 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद

एसआईटी की बड़ी सफलता, बोलेरो और मोटरसाइकिल जब्त

हजारीबाग। जिले में बढ़ते चोरी के अपराधों के उद्वेदन के लिए गठित एसआईटी ने केरेडारी थाना क्षेत्र में हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी का उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात चोरो को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के 264.5 ग्राम सोना और 444 ग्राम चांदी के गहने, सात मोबाइल, एक बोलेरो वाहन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। यह जानकारी एसपी अंजनी अजंन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस ने केरेडारी थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका, जिसमें चार युवक सवार थे। वाहन तलाशी के क्रम में यह सोने चांदी के गहने बरामद हुए। फिर उनसे पूछताछ और निशानदेही पर तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि दो अक्टूबर 2025 को केरेडारी बाजार टोल्स में कुलदीप सोनी के घर में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने तिजोरी तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुराने की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में केरेडारी थाना कांड संख्या 305/2025 दर्ज की गई थी। जिले में बढ़ते लगातार चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने एसआईटी टीम गठित की गई थी। जिसने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर इन अपराधियों का सुराग लगाया। गिरफ्तार अपराधियो मे मुकेश कुमार ग्राम कुठान, थाना केरेडारी, राहुल कुमार ग्राम केरेडारी, रोहित कुमार वर्तमान पता इमली कोठी ग्राम थाना जमालपुर जिला मुंगेर बिहार, अंकित कुमार ग्राम खिरगांव, थाना बड़ा बाजार, राजेश सोनी ग्राम चट्टी बरियातु थाना केरेडारी, सुमित गुप्ता ग्राम बड़कागांव, जिला हजारीबाग सन्टु कुमार ग्राम खिरगांव, थाना बड़ा बाजार, हजारीबाग के नाम शामिल है। गिरफ्तार रोहन कुमार कुमार और अंकित कुमार ने स्वीकार किया कि उन्होंने शहर में पूर्व में भी कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। एसपी ने इस सफलता के लिए एसआईटी टीम की सराहना की और कहा है कि चोरी के पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर लिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हजारीबाग में बढ़ते चोरी के मामलों पर अंकुश लगेगा। छापामारी दल में अमित आनन्द भापुसे अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग, पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, ललित कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर बडकागाँव अंचल, विवेक कुमार थाना प्रभारी करेडारी, निशान्त केरेकेटा, थाना प्रभारी, लोहसिंधना, पंकज कुमार, प्रभारी, बडाबाजार ओपी, एसआई टिकू कुमार सिंह, केरेडारी थाना, तकनिकि शाखा, हजारीबाग और केरेडारी थाना सशस्त्र बल शामिल थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश मुकेश कुमार, ग्राम कुठान, थाना-केरेडारी पूर्व में लातेहार जिला के बरियातू थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के केस में जेल गया है। वही सुमित गुप्ता ग्राम बादम थाना बडकागाँव पूर्व में भी बड़कागांव, कटकमदाग थाना तथा सदर थाना से गृहभेदन के केस में हजारीबाग शहर के डिस्ट्रीक चौक से एक स्कूटी चोरी के केस में सदर थाना से जेल जा चुका है। जबकि राजेश सोनी के खिलाफ पूर्व में 200 ग्राम गलत सोना देकर बैंक से फ्रॉड के केस में बड़कागांव थाना में काण्ड दर्ज है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

रफ़्तार का कहर: छोटकीपोना में तेज रफ्तार कार के रौंदने से आधा दर्जन लोग घायल, रेफर

October 3, 2025

आईजी बोकारो सुनील भास्कर ने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर किया समीक्षा बैठक

October 1, 2025

बात बात पर चला दी गोली: नशे में धुत युवक ने फल विक्रेता पर चलाई गोली, पब्लिक ने की धुनाई, पुलिस किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

September 25, 2025
© 2025 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.