Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»हजारीबाग जेल में बंद कैदी खेमलाल महतो की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
झारखंड

हजारीबाग जेल में बंद कैदी खेमलाल महतो की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 16, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Hazaribagh : हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद 55 वर्षीय कैदी खेमलाल महतो उर्फ खेलवा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) में इलाज के दौरान मृत पाए गए। खेमलाल कटकमदाग थाना क्षेत्र के हारम गांव के रहने वाले थे और पिछले दो साल से जेल में सजा काट रहे थे।

जेल प्रशासन के अनुसार, खेमलाल कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एसबीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने कहा कि कैदी को समय-समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया और पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार की गई।

हालांकि, मृतक के परिजन जेल प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। खेमलाल के दामाद टेकलाल महतो ने कहा कि तीन दिन पहले मुलाकात के दौरान उनकी हालत बेहद नाजुक थी। वह बिना सहारे खड़ा नहीं हो पा रहे थे और बात भी ठीक से नहीं कर पा रहे थे। बेटे उमेश कुमार ने बताया कि उनके पिता कई हफ्तों से बीमार थे, लेकिन जेल अस्पताल में उन्हें उचित देखभाल नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर रेफर और इलाज किया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी।

परिजनों ने उपायुक्त और एसपी से मामले की जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद हारम गांव में भी गुस्सा देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि जेलों में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है, ताकि गंभीर बीमारियों की स्थिति में समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेलों में चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, जिससे कैदियों की जान जोखिम में पड़ती है।

जिला प्रशासन ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और पूरी घटना पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पलामू में कम भीड़ देखकर SP ने खुद किया रक्तदान

November 16, 2025

राज्य के मजदूरों के लिए सात राज्यों में प्रवासन सहायता केंद्र खोले जाएंगे

November 16, 2025

वाराणसी में Phensedyl कफ सिरप सिंडिकेट का पर्दाफाश, रांची से सप्लाई होने का खुलासा

November 16, 2025
© 2025 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.