Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, CO, SDO और OSD जख्मी
#Trending

NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, CO, SDO और OSD जख्मी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Begusarai : बेगूसराय जिले में बुधवार सुबह NH-31 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बेतरह जख्मी हो गए। हादसा सिंघौल थाना क्षेत्र के पास हुआ, जब DTO राजीव कुमार, CO राहुल कुमार और OSD रंजीत कुमार एक ही वाहन से लौट रहे थे।

भोर की चार बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार तीनों अधिकारी सिमरिया घाट का निरीक्षण कर जिला मुख्यालय लौट रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जख्मियों की स्थिति

CO राहुल कुमार के दोनों हाथों में फ्रैक्चर। DTO राजीव कुमार के पैर और रीढ़ में गंभीर चोटें। OSD रंजीत कुमार को हल्की चोटें, स्थिति स्थिर। जख्मियों को ग्लोकल अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया।

डीएम ने जाना हाल

डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और जख्मियों का हालचाल जाना। डीएम ने बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

जांच शुरू

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने को हादसे का कारण माना जा रहा है। साथ ही वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

सड़क सुरक्षा पर चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-31 का यह हिस्सा अक्सर दुर्घटना का शिकार होता है। डिवाइडर के पास चेतावनी संकेत और स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोग प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

अवैध कोयला लदे हाईवे को छोड़ने के मामले में डीएफओ ने लिया संज्ञान,छापामारी टीम में शामिल अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण, पढ़े पूरी खबर

November 15, 2025

वन विभाग ने अवैध कोयला लदा हाईवा पकड़ा, सेटिंग के बाद छोड़,तीन घंटे तक चली सौदेबाजी

November 15, 2025

छठ पूजा पर फलों में खतरनाक रसायन का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे फल विक्रेता, प्रशासन मौन

October 25, 2025
© 2025 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.