रामगढ़। कभी शौक तो कभी मजबूरी इंसान को अपराध की दुनिया में धकेल ही देता है। इंसान कुछ भी कर ले शौक और मजबूरी की दलदल से निकलने के लिए शॉर्टकट रास्ता का सहारा लेता है और पहुंच जाता है अपराध की दुनिया में। ऐसा ही मामला है कुजू में सामने आया है।
क्या है मामला
हुआ यूं कि कुछ दिन पहले लोहागेट से वृद्ध दंपति को कुछ युवकों ने वृद्ध दंपति को घर से उठाकर अपहरण कर फिरौती की मांग की थी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चंद घंटे में वृद्ध दंपति को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद मामला दर्ज कर जाँच -पाताल में जुट गई।
जाँच पड़ताल के दौरान सामने आया चौकाने वाला मामला
जांच के क्रम में पुलिस के सामने जो बातें सामने आई वह चौंकाने वाले और हैरान कर देने वाली है थी। कहानी में कोई अपराध से जुड़ा हिस्ट्रीशीटर नहीं था। महज 4 नाबालिक युवकों ने पूरी घटना को अंजाम दिया था।
बहन की शादी के लिए रखा पैसा, जुए में हार गया भाई, फिर रच दी साजिश
पुलिस जांच में जो बातें सामने आई है उसमें बताई जा रही है कि एक नाबालिक युवक अपने बहन की शादी के लिए बैंक खाते में रखें करीब डेढ़ लाख रुपये को ऑनलाइन जुआ में हार गया। जिसके बाद उसे अपने पिता की मार कर सताने लगा। इस दलदल से निकलने के लिए उसने अपनी तीन नाबालिक दोस्तों के साथ पूरी बातें शेयर की। इसके बाद दोस्तों ने बताया कि इतनी बड़ी रकम कैसे आएगा। जिस पर युवक ने अपने दोस्तों को खौफनाक कहानी बताई और वारदात देने की योजना बनाई। योजना में युवक ने अपने दोस्त को बताया कि लोहा गेट निवासी मनोज सिंह के पास बहुत पैसा है। उसके बूढ़े मां-बाप को अपहरण कर पैसे की डिमांड करेंगे।
पैसा मिलते ही दुबारा नहीं करेंगे, कोई अपराध
पैसा मिलते ही हम लोग कर्ज चुका कर दोबारा ऐसा काम नहीं करेंगे। दोस्तों ने बताया कि ऐसा करने पर पुलिस पकड़ लेगी तो उसने सलाह दिया कि हम लोग उसके मां-बाप को और पैसा लेकर ऐसा जगह बुलाएंगे जहां पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होगा। इसके बाद दोस्त की मजबूरी में उन दोस्तों ने साथ देने में हम ही भर दी। इसके बाद रात में मनोज सिंह के घर पर धावा बोला दिया।
वृद्ध दंपति को घर के कुछ दूरी पर रखा, ख़ुद पहुंच गया कनहरी पहाड़
मनोज सिंह के मां-पिता को उठाकर घर से कुछ ही दूरी पर रखा गया और दो लड़का स्कूटी लेकर कन्हरी पहाड़ पहुंच गया। जहां से उसने मनोज सिंह को फोन कर 10 लाख की फिरौती मांगी।जिस पर मनोज ने 5 लाख देने पर सहमति जताई। योजनाबद्ध तरीके से मनोज सिंह और पुलिस बैग लेकर कन्हरी पहाड़ पहुंचा। लेकिन पुलिस उन लोगों को पकड़ ली जो घटना में शामिल नहीं थे। बाद में पुलिस के दबाव पढ़ते ही युवकों ने उसके माता-पिता को सकुशल छोड़ दिया।
लूट की बात झूठी, युवकों ने पुलिस को बताया सच
इधर पुलिस को युवकों ने बताया कि मनोज सिंह के माता-पिता ने जो लूट की बात बताई है वह बुनियाद है। हां हम लोगों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन लूटपाट की घटना को अंजाम नहीं दिया है उनका आरोप झूठा और बेबुनियाद है। घटना का मुख्य मास्टरमाइंड लकड़ी के निवासी सौरभ है सौरभ है जो पुलिस पकड़ से बाहर है


