साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरुगढ़ गैस गोदाम के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। घटना की सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांचक्रम के दौरान घटनास्थल से 8 एमएम कारतूस का फायर खोखा पुलिस द्वारा बरामद किया गया। साथ ही पता चला कि स्थानीय निवासी मिथुन पासवान पिता नवल किशोर पासवान को गोली लगी है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया। इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर तत्काल विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त विक्रम कुमार पासवान उर्फ सलटू पासवान उम्र 26 वर्ष, दीपक कुमार पासवान उम्र 23 वर्ष कृष् पासवान उम्र 19 वर्ष
बादल कुमार पासवान उम्र 19 वर्ष सभी पता सकरुगड़ गैस गोदाम, थाना जिरवाबाड़ी, जिला साहिबगंज
चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
छापामारी में नगर प्रभाग राजीव रंजन,नगर थाना प्रभारी
अमित कुमार गुप्ता,जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, गंगा थाना प्रभारी लव कुमार, रोहित कुमार जिरवाबाड़ी थाना
अमित कुमार पाण्डेय, बंटी यादव,
दुर्गा गुप्ता सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


