Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»बाप ने किया 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार
देश-विदेश

बाप ने किया 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 11, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। रामपुर पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत एक पिता के खिलाफ अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 6 जुलाई को उनके घर पर हुई बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है।

 

मां की शिकायत पर कार्रवाई

 

यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने रामपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति ने दिनांक 6 जुलाई को उनके घर पर उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा तब हुआ जब उनकी बेटी ने अपनी मां को इस भयावह घटना के बारे में बताया। शिकायत मिलते ही रामपुर पुलिस ने तुरंत हरकत में आई और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 06 (यौन उत्पीड़न के गंभीर अपराध) के तहत एफआईआर दर्ज की।

 

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायिक रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।

 

डीएसपी शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि यह मामला एक किशोरी से संबंधित अपराध और संवेदनशील प्रकृति का है। इसलिए पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा ताकि उसकी गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

बता दें कि यह अकेली ऐसी घटना नहीं है जिसने रिश्तों को शर्मसार किया है। तीन दिन पहले शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में भी रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई थी। वहां एक 25 वर्षीय शख्स ने अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग दादी के साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि उस मामले में भी शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था और आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.