Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»आईईडी ब्लास्ट में घायल हाथी के बच्चे की मौत
झारखंड

आईईडी ब्लास्ट में घायल हाथी के बच्चे की मौत

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 6, 20251 Min Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पश्चिम सिंहभूम। जिले के सारंडा जंगल में दस दिन पूर्व हुए कथित आईईडी ब्लास्ट में घायल हाथी के बच्चे की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल हाथी बच्चे का इलाज करने के लिए वन विभाग और वनतारा की मेडिकल टीम कल देर शाम दीघा पहुंची थी। टीम ने हाथी को ट्रेंकुलाइज कर उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत पहले से ही काफी गंभीर थी।
बताया जाता है कि आईईडी ब्लास्ट में हाथी का पिछला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया था और लगातार खून बह रहा था। घायल हाथी बच्चे को देर रात सारंडा के दीघा क्षेत्र से जराईकेला लाया गया था, ताकि उसका समुचित इलाज किया जा सके।
वन विभाग के अनुसार हाथी के शरीर से हो रहे अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। हाथी की मौत से वन विभाग और पशु प्रेमियों में शोक की लहर है।
उल्लेखनीय है कि सारंडा जंगल नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अक्सर आईईडी लगाते हैं, लेकिन इस बार उनकी यह घातक साजिश मासूम वन्य जीव का जीवन लील गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.