Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर डालटेनगंज शहर के लिए बाइपास सड़क बनाने की योजना पर काम प्रारंभ किया गया है. पथ निर्माण विभाग ने इस शहर में बाइपास निर्माण कराने के लिए डीपीआर तैयार करने का काम शुरू किया है, ट्रैफिक कंजेशन को देखते हुए डालटेनगंज बाइपास निर्माण की योजना बनायी गयी है, ताकि शहर में आवागमन सुचारू रूप से चालू किया जा सके. इसके अलावा पथ निर्माण विभाग ने गुमला जिले के अंतर्गत बसिया के पास साउथ कोयल नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल बनाने की भी योजना तैयार किया है. इस पुल के बनने से गुमला-बसिया के बड़े इलाके के लोगों को लाभ होगा, आवागमन के लिए बेहतर और सुगम मार्ग मिलेगा. पथ निर्माण विभाग यह प्रयास कर रहा है कि जल्द ही दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं का डीपीआर तैयार करके योजना की स्वीकृति राज्य सरकार से ली जाये, ताकि साल अंत तक इस पर काम प्रारंभ कर दिया जाये.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


