Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»दुमका»डीसी ने लिया श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा, अधिकारियों को दिया निर्देश, नहीं हो कांवरियों को दिक्कत
दुमका

डीसी ने लिया श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा, अधिकारियों को दिया निर्देश, नहीं हो कांवरियों को दिक्कत

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJune 30, 20254 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

­दुमका। जिले के बासुकिनाथ में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के सफल संचालन को लेकर रविवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा लिया. कहा सावन में श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना पहली प्राथमिकता होगी. आगामी 11 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू हो रहा है. ऐसे में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र में चल रहे तैयारी का लिया जायजा. कांवरिया रूट लाइन का निरीक्षण किया. पथ निर्माण विभाग, पीएचईडी, विद्युत विभाग, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से बारी-बारी तैयारी की जानकारी प्राप्त किया. डीसी ने समय से पहले सभी विभाग तैयारी पूर्ण करा लेने का दिया निर्देश. मंदिर में एसी, सीसीटीवी व बिजली संबंधित सभी तरह के कार्य अविलंब पूरा करा लेने की बात कही. आने वाले श्रद्धालुओं के आवासन के लिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुफ्त टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है. जलार्पण काउंटर पर पाइप लाइन का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया. मेला में सुरक्षा व्यवस्था में बाहर से आनेवाले सुरक्षा बलों के आवासन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया गया. शिवगंगा के चारों और घूम घूम कर इसका निरीक्षण किया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी को पाइपलाइन से शिवगंगा में पानी डालने का निर्देश दिया. कांवरिया रूट लाइन का निरीक्षण किया. डीसी ने सख्त निर्देश देते हुए श्रावणी मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, कहा श्रद्धालुओं के आने जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करायें. किसी भी हाल में सड़क पर दुकानें नहीं लगेंगी. सभी दुकानों को नाला के अंदर ही रहने का निर्देश दिया गया. मेला क्षेत्र के में सभी पार्किंग स्थल को चिंहित करने की बात कही. मंदिर आने जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं के सुविधार्थ बीच सड़क पर दुकानें नहीं लगेगी।

चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे

श्रावणी मेला में विधि व्यवस्था दुरूस्त रहेगा, मेला क्षेत्र में सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. मेला क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा पुलिस ओपी बनाये जा रहे हैं. वहीं बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में सभी भोजनालय व प्रसादी दुकान में खाद्य सामग्री को ढककर रखने व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि यदि श्रावणी मेला के दरम्यान दुकान में गुणवत्तारहित खाद्य सामग्री पकड़े जाने पर दुकान में ताला बंद करने व दुकानदार के विरूद्ध सख्त कानूनी कारवाई किये जाने की बात कही

विद्युत विभाग प्रकाश की दुरूस्त व्यवस्था रखें

डीसी ने कहा कि विद्युत विभाग मंदिर व मेला क्षेत्र में बिजली विभाग प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, बिजली जाने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था रखने की बात कही. सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में बिजली के खंभे पर स्पायरल लाइट लगाकर क्षेत्र को आकर्षक बनाएं. मंदिर व उसके आसपास किये जाने वाले बैरिकेटिंग का कार्य अविलंब पूरा कराने की बात कही. दर्शनिया टीकर से शिवगंगा, मेला के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम रहेंगे. श्रद्धालुओं को कठिनाई नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षा प्रदान किया जाएगा. जगह जगह पर बैरिकेडिंग तथा ड्राप गेट लगाए जायेंगे.

मेला क्षेत्र में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो

डीसी ने श्रावणी मेला क्षेत्र में साफ सफाई को लेकर बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया. इसके लिए नपं प्रशासक अजमल हुसैन को सख्त निर्देश दिया. बेहतर सफाई से बेहतर संदेश जाता है. उन्होंने कहा कि कांवरिया रुट लाइन के पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर लिया जाय साथ ही अगर आवश्यकता हो तो नए चापानल भी अधिष्ठापित किये जायें. बैठक में मौके पर एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, डीडीसी अनिकेत सचान, एसडीओ कौशल कुमार, सिविल सर्जन बच्चा सिंह, बीडीओ कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार, नपं प्रशासक अजमल हुसैन, डॉ सुनील कुमार सिंह् सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

थानेदार की दबंगई, पत्रकारों को थाना में घुसा कर पीटा… देखें वीडियो

December 28, 2025

सनकी प्रेमी बना हत्यारा! प्रेमिका के घर घुस अंधाधुन सबको मारा, मां-बाप की मौत, बहनें घायल

September 2, 2025

दामाद ही निकला सास-ससुर का कातिल, पैसा नहीं मिलने पर नाराज था

August 25, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.