केरेडारी माइनिंग एरिया का आतंक मांडू में धराया, नक्सली के नाम पर करता था लेवी वसूली
रामगढ़। हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में नक्सली के नाम पर आतंक मचाने वाला दो शातिर बदमाश को केरेडारी पुलिस के सहयोग से मांडू पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी के पास से हथियार भी बरामद किया है। जिसके बाद मांडू पुलिस मामला दर्ज कर रामगढ़ जेल भेज दिया है।
क्या है मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात केरेडारी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली चार अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार के साथ घूम रहा है। मिली लोकेशन के आधार पर केरेडारी पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा करने लगी। जिसकी भनक अपराधियों को लग गई। जिसके बाद अपराधी मांडू प्रखंड कार्यालय के सामने से नोनियाबेड़ा के रास्ते घुस गया। जिसके बाद केरेडारी पुलिस ने इसकी सूचना मांडू पुलिस को दिया। जिसके बाद मांडू पुलिस ने राजेश गंझू और फुलेन्द्र गझू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तलाशी करने पर एक पिस्टल और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया। जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहा।
माइनिंग एरिया को करता था टारगेट, नक्सली के नाम फैलाता था आतंक
इधर हजारीबाग पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए अपराधी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के नाम पर नया गिरोह बनाकर केरेडारी थाना क्षेत्र के माइनिंग एरिया को
टारगेट करता था। जिसके बाद माइनिंग एरिया में गोलीबारी कर लेवी के लिए दहशत फैलाता था। पुलिस लंबे समय से गिरोह के सदस्यों की तलाश थी। बताया जाता है कि गिरोह के मुख्य शातिर बदमाश अभी भी पुलिस के पहुंच से बाहर है।


