Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»कांग्रेस का ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट’ जल्द शुरू होगा झारखंड में, नए प्रवक्ताओं की होगी चयन प्रक्रिया
झारखंड

कांग्रेस का ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट’ जल्द शुरू होगा झारखंड में, नए प्रवक्ताओं की होगी चयन प्रक्रिया

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 16, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : कांग्रेस ने पूरे देश में प्रवक्ताओं के चयन के लिए नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसकी तैयारी अब झारखंड में भी शुरू होने जा रही है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि इस पहल के तहत प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर नए और योग्य प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए झारखंड को सात जोन में बांटा गया है।

प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, लालकिशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, कमल ठाकुर और गजेंद्र सिंह मौजूद थे।

कमलेश ने कहा कि चयन में उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनमें कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा, राजनीतिक जागरूकता, वैचारिक स्पष्टता, मजबूत संचार कौशल और संविधान व इतिहास की समझ हो। यह पूरी प्रक्रिया संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पूरी की जाएगी।

पूर्वी भारत के प्रभारी और एआईसीसी प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कहा कि यह कार्यक्रम उन प्रतिभाशाली लोगों को मंच देगा जिनमें संविधान, प्रस्तावना और भारतीय राजनीति की गहरी समझ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी चाहती है कि नए लोग संगठन में सीधे संवाद के माध्यम से आएं, न कि किसी नेता की सिफारिश से। इस प्रक्रिया में एनजीओ, मीडिया और सिविल सोसायटी से जुड़े प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार पर सरकारी तंत्र और सोशल मीडिया को नियंत्रित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है और चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर उठ रहे सवाल बेहद गंभीर हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.