महुआटांड़। बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र और अन्य इलाकों में होने वाले कोयला तस्करी का साम्राज्य जमशेदपुर का त्रिकाल का है। त्रिकाल अपने नीचे बादशाह वसीम को जमीन पर उतारा है। वसीम भी अपने बॉस का एक-एक आदेशों का पालन कर रहा है।
कोल माफियाओं का सिंडिकेट बनाकर तस्करी को अंजाम दे रहा है “वसीम”
वसीम कोयला चोरों का सिंडिकेट बनाकर कोयले का अवैध खनन और कारोबार कर रहा है। वसीम को किसी भी विभाग का कोई डर नहीं है। क्योंकि उसे अपने त्रिकाल (बॉस) पर अटूट विश्वास है। काले कारोबार की दुनिया में वसीम अपने त्रिकाल(बॉस) का नाम और तारीफ करते नहीं थक रहा है। उस पूरा विश्वास है कि जब तक उसका बॉस उसके साथ है उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता है।
जब तक है त्रिकाल, बोकारो में नहीं रुकेका अवैध कारोबार!
काले कारोबार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वसीम का बॉस तीन लोग है। जो जमशेदपुर का रहने वाला है। इसी के बल पर वसीम बोकारो जिला में धौंस जमा रहा है। साथ ही अवैध कारोबार को दिन के उजाले में अंजाम दे रहा है। वसीम कोयला तस्करों को काले कारोबार का काला साम्राज्य को दिखा रहा है। साथ ही कोयला तस्करों को अस्वस्थ रहा है कि जब तक हमारा बॉस त्रिकाल है। तब तक बोकारो में कोयला तस्करी कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए बगैर डर भय के कोयला तस्करी एक सिंडिकेट बनाकर कर रहा है।


