रामगढ़/ बोकारो। बोकारो जिला के महुआटांड थाना क्षेत्र के धवैया में कोयला तस्करी अब आकार लेने लगा है। मंगलवार की रात कोयला तस्करों के लिए अच्छा संकेत रहा है। अचानक पानी रुकने से अवैध कोयला उत्पादन बढ़ गया है। जिसके कारण मंगलवार की रात को धवैया क्षेत्र से 13 ट्रेलर पर अवैध कोयला लादकर रामगढ़ लाया गया। सभी ट्रेलरों को स्पंज प्लांट में खाली कराया गया। अवैध कोयला की इतनी बड़ी खेप बोकारो से आराम से स्पंज प्लांट पहुंच रहा है। जिसे रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। जिसके कारण कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ रहा है। रात के अंधेरे में महंगी महंगी गाड़ियों में सवार होकर अवैध कोयला का कारोबार करते है। कोयला तस्कर सिंडिकेट बनाकर अवैध कोयला को प्लांट तक पहुँचाते है।
बहुत जल्द होगा तस्करों का पर्दाफाश
कोयले के अवैध कारोबार में शामिल तस्करों के चेहरे से बहुत जल्द पर्दा उठाया जाएगा। सफेदपोश बनकर कोयला चोरी कर रहा है। अपने आँका के बल पर कोयला चोरी कर रहा है। बहुत जल्द ही अवैध कोयला लदे वाहनों का स्कॉट करने वाले, तस्कर और उनके आँकाओ को बेनकाब किया जाएगा।


