रामगढ़/ बोकारो। झारखंड के बोकारो जिला के महुआटांड थाना क्षेत्र से कोयले का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। अवैध कोयला सीधा रामगढ़ के स्पंज प्लांट पहुंच रहा है। सबकुछ एक राशि तय कर किया जा रहा है। जिसके कारण तस्करों पर कोई कार्यवाही नहीं ही रहा है।
ट्रेलर से होता है कोयला तस्करी, रोकटोक पर है मनाही
इधर बताया जाता है कि महुआटांड थाना क्षेत्र के धवैया के जंगलों में अवैध खनन रहा है। मजदूरों और हैवी मशीनों से खनन करवाकर कोल माफिया बड़े वाहनों से कोयला चोरी कर रहा है। कोयला चोर ट्रेलर पर अवैध कोयला लदवाकर कोयला चोरी कर रहा है। जिसे रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। क्योंकि रोकटोक की मनाही है। जिसके कारण कोयला चोर किसी को कुछ भी नहीं समझ रहे है।
रात भर थार और महंगे गाड़ियो से स्कॉट करता है कोयला चोर
इधर कारोबार से जुड़े तस्करों ने बताया कि महुआटांड से लेकर रामगढ़ के रास्ते में अवैध कोयला परिवहन रोकने वाला कोई नहीं है। क्योंकि अवैध कोयला लदे ट्रेलर का स्कॉट थार और महंगी गाड़ियों में सवाल कोयला चोर करते है। बताया जाता है कि अगर अवैध कोयला लदा ट्रेलर और हाईवा को कोई रोकने का प्रयास किया तो तस्कर हर स्तर पर निपटने को तैयार रहता है।


