Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें अपने-अपने संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को जन्मदिन की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि राज्यपाल को हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र मिले वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और अपार खुशियां प्रदान करें। डॉ. अंसारी ने उन्हें हमारे मार्गदर्शक और अभिभावक बताते हुए कहा कि वे हमेशा ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


