बिहार शरीफ। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ राजगीर में एक बड़ी रैली की. उन्हें देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि उनकी गाड़ी पर ही कार्यकर्ता चढ़ गए. जब चिराग पासवान की गाड़ी कार्यक्रम स्थल पर पहुँची, तो समर्थकों का जोश देखने लायक था. चिराग खुद गाड़ी की छत पर चढ़कर लोगों का अभिवादन करने लगे, जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई. सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ लोग उनकी गाड़ी पर भी चढ़ गए, जिससे धक्का-मुक्की हुई और गाड़ी का बंपर टूट गया. हालांकि, चिराग ने इस घटना को दिल पर नहीं लिया और कार्यकर्ताओं के साथ खुशी-खुशी सेल्फी भी ली. इस रैली के जरिए उन्होंने नीतीश कुमार के क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


