रामगढ़/चरही। मांडू थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक कंटेनर ने पुलिस के जवान को रौंद दिया है। जिससे जवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। जबकि कंटेनर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार चरही पुलिस शनिवार की रात करीब दो बजे 15 माइल के आसपास गश्त कर रही थी। इसी बीच गश्त में शामिल पुलिस कर्मियों ने देखा की डीजल चोर गिरोह डीजल चोरी कर रहा है। इसी बीच पुलिस को देख डीजल चोर अपने वाहन से रामगढ़ की ओर भागने लगे। गश्त में शामिल अधिकारी ने मांडू थाना को सूचना दिया। जिसके बाद डीजल चोर अपना वाहन बलसगरा मोड़ के पास खड़ा कर भागने लगा। जिसे देख गश्त में शामिल पुलिस के जवान चोर को दौड़ाने लगे। तभी हजारीबाग की ओर से तेज गति से आ कंटेनर एचआर 55 ए डबलू 8289 ने पुलिस जवान रामाशंकर पांडेय को अपने चपेट में लेकर पलट गया। जिससे जवान की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


