रांची। देशभर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा अब पहले से कहीं ज़्यादा कड़ी निगरानी में होगी। सीबीएसई ने एक नया सर्कुलर जारी करते हुए सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। अब क्लासरूम, कॉरिडोर, मेन गेट, लैब और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरों की पैनी नजर रहेगी।
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, सुरक्षा भी स्कूल की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी
सीबीएसई ने यह निर्णय मौजूदा समय में बच्चों के साथ हो रही दुर्व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न और असुरक्षा की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। बोर्ड का मानना है कि सुरक्षित वातावरण में ही बच्चों की सही शिक्षा और मानसिक विकास संभव है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


