हजारीबाग/ रामगढ़। हजारीबाग जिला के चरही थाना क्षेत्र का इलाका में कोयला का अवैध कारोबार लगातार जारी है। कोयला तस्कर पिछले एक माह से कोयला का अवैध कारोबार कर रहा है। भारी बारिश भी कोयला तस्करी पर प्रभाव नहीं डाल सका। इधर कुछ दिनों से तस्करी का दायरा बढ़ गया है। अवैध कोयला का बड़ा खेप स्थानीय स्पंज प्लांट में गिराया जा रहा है। जिसे रोकने वाला कोई नहीं है। जिसके कारण कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ गया है।
अवैध कोयले को प्लांट ने बनाया अपना निवाला
कारोबार जुड़े सूत्रों ने बताया कि अवैध कोयला की बड़ी खेप स्थानीय स्पंज प्लांट में पहुंच रहा है। हालांकि यह प्लांट पूरे जिले में अपनी ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटता फिरता है। लेकिन अवैध कारोबार के आगे उसका भी ईमान डोल गया और अवैध कोयले की खरीददारी शुरू कर दिया।
कौन है संजय और संजू कर रहा है अवैध कारोबार
सूत्रों ने बताया कि कोयला तस्करी संजय और संजू नामक आदमी कर रहा है। ये दोनों पूरी व्यवस्था को हाथ लेकर कोयला चोरी कर रहा है। दोनों का कहते फिरते है की मेरा कारोबार में कोई हाथ नहीं लगा सकता है। क्योंकि हमारी पहुँच के आगे सब बौना साबित हो जाएगा। यही कारण है कि अवैध कारोबार को रोकने में कोई आगे नहीं आ रहा है। जिसने कारण कारोबारी मनमाने ढंग से कारोबार कर रहा है।


