Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर भाजपा ने किया विरोध, राज्य सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, पढ़े खबर
झारखंड

अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर भाजपा ने किया विरोध, राज्य सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 25, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। राज्‍य सरकार की ओर से अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक किए जाने के फैसले पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस निर्णय को भाजपा ने राष्ट्रवादी विचारधारा के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह निर्णय झारखंड सरकार की निम्नस्तरीय राजनीति और तुष्टिकरण की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

उन्‍होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के निर्माता रहे हैं। उनकी दूरदर्शिता और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण वर्षों पुरानी अलग राज्य की लंबित मांग साकार हुई। संपूर्ण झारखंडवासी उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। लेकिन मौजूदा झामुमो-कांग्रेस सरकार उनके नाम को योजनाओं से हटाकर तुष्टिकरण की राजनीति के तहत सस्ती लोकप्रियता बटोरना चाह रही है, जो निंदनीय है।

सुधांशु ओझा ने कहा कि अटल मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में की गई थी। इस योजना के माध्यम से गरीब बस्तियों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराई गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब योजना का उद्देश्य जनहित है तब नाम बदलकर इसका राजनीतिकरण क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार नई योजनाएं शुरू करने में विफल है। यह सरकार केवल पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं के नाम बदलकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है।

ओझा ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि अटल वाजपेयी जैसे राष्ट्रपुरुषों का अपमान झारखंड की जनता और भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.