Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»बलिया पुलिस ने मुठभेड़ में पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
देश-विदेश

बलिया पुलिस ने मुठभेड़ में पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 17, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बलिया,बलिया पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

एएसपी अनिल झा ने गुरुवार सुबह बताया कि रात करीब पौने तीन बजे नगरा थाने की पुलिस टीम रेकुआ-नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन मोटरसाइकिल सवार बिना रुके पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। मोटरसाइकिल सवार ने अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि घायल शख्स सतीश सैनी पुत्र स्व मुन्ना सैनी निवासी गुठौली थाना बांसडीह रोड का निवासी है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 मई व चार जून की रात्रि में देशी शराब की दुकान पकड़ीडीह पर कुछ पेटी देशी शराब व नगद पैसे व स्कैनर चोरी कर लिया था। यही नहीं नौ मई को को गडवार से मोटरसाईकिल चोरी व जमुआँव नहर पुलिया उभाव के पास से 24 मई को एक लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। घायल बदमाश सतीश सैनी को इलाज इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। सतीश सैनी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.