Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रिम्स-दो के प्रभावित ग्रामीणों से मिली आशा लकडा
झारखंड

रिम्स-दो के प्रभावित ग्रामीणों से मिली आशा लकडा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 12, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। कांके प्रखंड स्थित नगड़ी में कृषि योग्य भूमि पर रिम्स-दो के निर्माण से संबंधित प्रस्तावित योजना को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा नगड़ी पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।

मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वाीसन दिया और जल्द ही इससे संबंधित पक्षों को नोटिस भेजने की बात कही। मौके पर उन्होंने बताया कि नगड़ी के रैयतों ने उन्हें बताया था कि यह मामला संवेदनशील है। ग्रामीणों का कहना था कि जमीन के अलावा उनके पास खेती लायक कोई जमीन नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि कांके से नगड़ी की ओर पूर्व क्षेत्र में 202 एकड़ और पश्चिमी क्षेत्र में 25 एकड़ भूमि है। इस भूमि के मालिक लगभग 250 परिवार हैं।

आशा लकडा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के लोगों का जीवनयापन जल, जंगल और जमीन से जुड़ा है। जब जमीन ही खत्म हो जाएगी तो उनके पास जीविका का साधन खत्म हो जाएगा। उनकी जमीन ले ली गई तो उनके आय का स्रोत समाप्तो हो जाएगा। ऐसी स्थिति में उन्हेंए दूसरों के घर में नौकर बनना पडेगा।

आशा लकडा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्ष 2011 तक गांव वालों ने संबंधित जमीन का रसीद कटाया है। साल 2012 के बाद संबंधित जमीन की रसीद नहीं कटी है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत भी ग्रामीणों ने जमीन से संबंधित कागजात की मांग की थी। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी से पूछा था कि उनकी जमीन का अधिग्रहण कब किया गया है।

वहीं संबंधित विभाग को भी जमीन अधिग्रहण से संबंधित कोई जानकारी ही नहीं है। आयोग की ओर से एक रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार, राष्ट्रपति और गृह विभाग को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें संबंधित जमीन पर खेती करने से रोक लगा दी गई है। ग्रामीण भटक रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आयोग की ओर से आदिवासी समाज के संरक्षण के लिए कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.