Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»धनबाद»एक माह से जलापूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरे, दो घंटे किया गोमो-तोपचांची रोड को जाम
धनबाद

एक माह से जलापूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरे, दो घंटे किया गोमो-तोपचांची रोड को जाम

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 28, 20251 Min Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

धनबाद…जमुनिया ग्रामीण जलापूर्ति योजना से एक माह से तोपचांची के गांवों में जलापूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को तोपचांची-गोमो को दो घंटे तक जाम कर धरना दिया. विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि जमुनिया जलापूर्ति योजना से पिछले एक माह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. इससे गांवों में पेयजल की किल्लत हो गयी है. बरसात में लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है. सूचना पाकर तोपचांची थाना के एसआइ के चौधरी दलबल के साथ पहुंचे और रोड जाम कर धरना पर बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया. लेकिन महिलाएं पानी खुलवाने की मांग पर अड़ी रही. इसके बाद प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार महतो ने विभाग के पदाधिकारियों से दो दिनों के अंदर जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर जाम हटवाया. विदित हो कि पिछले सात माह के अंदर जमुनिया जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीण चार बार रोड जाम कर चुके हैं.

दो दिनों में चालू करायी जायेगी जलापूर्ति : सहायक अभियंता

इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता दीपेंद्र स्वर्णकार ने कहा कि दो दिनों के बाद समीक्षा कर जलापूर्ति सुचारू रूप से करायी जायेगी.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में खंगाला जा रहा है गुर्गे को

January 12, 2026

BBMKU में राज्यपाल ने छात्रों को नवाजा, बोले- डिग्री नहीं जिम्मेदारी की शुरुआत है शिक्षा

December 26, 2025

रोड जाम मामले में धनबाद कोर्ट पहुंचे विधायक जयराम महतो, प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना

December 15, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.