Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»झारखंड में सारे गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में खेले जा रहे हैं : बाबूलाल
झारखंड

झारखंड में सारे गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में खेले जा रहे हैं : बाबूलाल

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 2, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य के डीजीपी और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने और मुख्यमंत्री पर उन भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा,” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता क्या पाई, जैसे खुलेआम दुश्मनी निकालने का लाइसेंस मिल गया। सच कहें तो, उन्होंने दिल की भड़ास निकालने और अपने सियासी विरोधियों को कुंठा और जलन में ताबड़तोड़ मुक़दमा करवाने और जेल भेजने का जो गंदा खेल शुरू किया था, आज उसी की नक़ल झारखंड पुलिस के कुछ बेईमान अधिकारी कर रहे हैं। ये लोग क़ानून को अपनी जेब में समझ रहे हैं।”

मरांडी ने कहा, ” खूंटी में बैठे एक दरोगा साहब ने तो बिहार के बेगूसराय में चल रहे अपने पैतृक ज़मीन विवाद में दूसरे पक्ष को सीधे झारखंड में अफ़ीम की खेती करने के फर्ज़ी केस में रिमोट कंट्रोल से फंसा दिया। झारखंड में जो लोग भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं, उन्हें चुप कराने, परेशान करने और आतंक फैलाने का काम कुछ बेईमान अफ़सर कर रहे हैं और आपके गैर-संवैधानिक डीजीपी ने तो इसे धंधा बना कर रख दिया है। यह सारा गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में उनके इशारे पर किया जा रहा है।”

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पोस्ट में लिखा, ” याद है ना? कुछ दिन पहले तक सीआईडी में एसआईटी के नाम पर, ज़मीन के मामलों की जांच के नाम पर क्या लूट मची थी? कितने निर्दोष लोगों को डराकर-धमकाकर लूटा गया? हेमंत जी, अगर थोड़ी भी शर्म बची है, तो किसी ईमानदार ऑफ़िसर से इन भ्रष्ट पुलिसवालों की पूरी प्रॉपर्टी की जांच करा लें। जो आपको पहले से पता है, वो अब जनता को भी पता चले कि इन्होंने कितनी काली कमाई की है।”मरांडी ने कहा, ” कानून का दुरुपयोग करने वाले दरोगा को सस्पेंड कर उसे बचाने का प्रयास मत करिए। दारोगा को सस्पेंड करना बस दिखावा है। दो-चार महीने बाद गर्मी शांत होगी, फिर ये जनाब वापस ड्यूटी पर आकर क़ानून हाथ में लेंगे और वही गंदा खेल करेंगे। इनको सस्पेंड नहीं, सीधे जेल भेजिए। गिरफ़्तार कर इतनी कड़ी सज़ा दीजिए कि पूरे झारखंड में एक उदाहरण प्रस्तुत हो, ताकि दूसरे भ्रष्ट अफ़सर भी सौ बार सोचें कि कानून के साथ खिलवाड़ करने का अंजाम क्या होता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.