रांची। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने संगठन विस्तार करते हुए झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेवारी सौंपी है।

दीपक महतो को बनाया महासचिव
आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव बनाया है। उनके इस नियुक्ति से संगठन में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

युवा नेता संजय मेहता को बनाया महासचिव सह प्रवक्ता
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने युवा नेता संजय मेहता को भी जिम्मेवारी दी है। उन्हें केंद्रीय महासचिव–सह–प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।जबकि बसंत महतो, कुमुद वर्मा एवं चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है। मुन्नू अख्तर को पार्टी का हजारीबाग जिला सचिव बनाया गया है।
ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया
श्री महतो ने ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया है। जबकि मो कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी तथा संजय साहू को रांची जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी:प्रधान महासचिव
प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने आशा व्यक्त की है कि उपरोक्त नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और नए पदाधिकारी पार्टी को नई दिशा में ले जाने में अपना प्रगतिशील नेतृत्व प्रदान करेंगे।


