नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है।
आईआईटी मद्रास में एक कार्यक्रम बोल रहे थे
आईआईटी मद्रास में एक कार्यक्रम के दौरान, डोभाल ने साफ किया कि इस ऑपरेशन में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है, और अगर कोई ऐसा दावा करता है तो उसकी तस्वीर दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने काफी झूठ फैलाया और भारतीय मीडिया में भी नुकसान की फर्जी खबरें चलाई गईं। डोभाल ने कहा कि हमें ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है, जिसमें स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल कर 23 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया गया।उनका कहना था कि 10 मई से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें देखने से सब साफ हो जाएगा कि भारत को एक गिलास तक का भी नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए चलाया गया था, जिसमें सौ से ज़्यादा आतंकी मारे गए थे।


