Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»आखिर क्यों अपने बेटे के विरूद्ध खड़ा हुआ एक पिता, बेटे की नौकरी कार्यवाई रद्द, पढ़े खबर बोल
#Trending

आखिर क्यों अपने बेटे के विरूद्ध खड़ा हुआ एक पिता, बेटे की नौकरी कार्यवाई रद्द, पढ़े खबर बोल

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJune 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां सरकारी नौकरी के लोभ में एक बेटे ने अपने पिता के जीवित रहते हुए उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया. वह इस प्रमाण पत्र के आधार पर अनुकंपा पर नौकरी पाना चाहता था, लेकिन मंगलवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक के दौरान यह मामला उजागर हो गया। नौकरी के लिए बाप को ही मार डाला। मामला सामने आया कि एक जीवित कर्मचारी को उसके पुत्र ने मृत बताकर सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन जब मृत बताए कर्मचारी खुद जिला कार्यालय में उपस्थित हो गए, तो पूरे फर्जीवाड़े की पोल खुल गई. डीएम कौशल कुमार ने इस मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.

बेटे और पत्नी पर FIR के आदेश

डीएम ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और अनुकंपा समिति की जांच रिपोर्ट की जांच के भी आदेश दिए हैं. इस फर्जी नियुक्ति में शामिल बेटे विकास कुमार यादव, उसकी मां शांति देवी और सभी दोषी कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं.

अनुकंपा पर नौकरी की सिफारिश

जानकारी के अनुसार पथ प्रमंडल दरभंगा के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी विष्णु देव यादव को मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मृत दिखाया गया. उनके बेटे विकास कुमार यादव ने इसी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर अनुकंपा के आधार पर नौकरी की सिफारिश करवा ली।

पिता ने किया बेटे का पर्दाफाश

30 मई को इस सिफारिश को जिला अनुकंपा समिति की ओर से पारित भी कर दिया गया था, लेकिन मंगलवार को हुई समिति की बैठक में सच्चाई सामने तब आई, जब कर्मचारी विष्णु देव यादव ने खुद जीवित अवस्था में उपस्थित होकर समिति के सदस्यों को यह बताया कि उनके नाम से उनके पुत्र ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी के लिए आवेदन किया है. इस बात की भनक लगते ही विभाग सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. तत्काल विभाग ने इसकी जांच करते हुए सबसे पहले फर्जी नियुक्ति को रद्द कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

May 1, 2026

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.