
रामगढ़। आफताब अंसारी के थाने से फरार के बाद नहीं पता चलने के मुद्दे पर लोगों ने करीब 8 घंटा रामगढ़ थाना में हंगामा किया। थाना में राजनीतिक दल और जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुआ। सबकुछ सामान्य था। लेकिन अचानक थाना से निकली गुस्साई भीड़ सड़क की दौड़ने लगी। देखते ही देखते थाना चौक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
टायर जलाकर सड़क को किया अवरुद्ध, कई वाहन के शीशे तोड़े
गुस्साई भीड़ सड़क पर जमकर हंगामा करने लगी। देखते ही देखते पूरा सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवाजाही करने वाले राहगीर परेशान दिखने लगे। लेकिन गुस्साई भीड़ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। इसी बीच भीड़ का एक हिस्सा गांधी चौक के मुख्य चौराहा पर टायर जलाकर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। इसी बीच कुछ वाहनों के शीशे तोड़ने की भी सूचना मिली है।
रामगढ़ एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा, उठाई लाठी, भीड़ को किया नियंत्रित
इधर भीड़ को अनियंत्रित होता देख रामगढ़ एसडीपीओ प्रमेश्वर प्रसाद लाठी उठाकर ख़ुद मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद ख़ुद सड़क पर जलाए गए टायर को हटाकर भीड़ को सड़क से हटाया। जिसके बाद पूरी पुलिस फ़ोर्स सड़क पर उतरकर भीड़ को खदेड़ दिया। जिसके बाद आवागमन सामान्य हो पाया।


