पुलिस ने 18 बोरा डोडा किया जप्त, कीमत लाखों में
रामगढ़। एसपी अजय कुमार के निर्देश पर रजरप्पा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 18 बोरा डोडा जप्त किया है। साथ ही दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामला दर्ज कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी अजय कुमार ने दी पूरी मामले की जानकारी, पढ़े पूरे डिटेल
एसपी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह सूचना मिली कि पिकअप वैन संख्या जेएच10सीडब्लू 7235 पर भारी मात्रा में डोडा लादकर रजरप्पा के रास्ते बोकारो ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार ने एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर उक्त पिकअप बहन को पकड़ने का आदेश दिया।

गठित टीम ने की कार्यवाई, घेराबंदी कर पकड़ा डोडा लदा वाहन
इसके बाद गठित टीम ने उक्त पिकअप वैन को रजरप्पा चेकनाका के समीप पकड़ लिया। साथ ही वाहन के चालक संदीप रजक पिता रूपम रजक तीसरी थाना तीसरी जिला गिरिडीह एवं संतोष राम पिता स्वर्गीय चंद्रदेव राम गांवा जिला गिरिडीह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वहां की तलाशी ली गई जिस पर कुल 18 बोर में डोडा भरा था।

25 लाख का डोडा बरामद
जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताया गया है। एसपी ने बताया हमारे कार्यकाल में 3 करोड रुपए से अधिक मूल्य के डोडा पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला में नशा का कोई भी कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए हमारी पूरी टीम तत्परता से कार्य कर रही है।
कौन-कौन थे छापामारी में
छापामारी में एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद,रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, दरोगा निरंजन सिंह, रोहित राज सिंह, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार, आरक्षी देवनारायण रजक, सुरेंद्र साहू, फूलचंद महतो सहित सदलबल शामिल थे।


