मधुपुर। मधुपुर और विद्यासागर के बीच मदन कट्टा रेलवे स्टेशन के अप ट्रैक पर एक पुरुष लगभग 50 वर्षीय का शव की सूचना मधुपुर जीआरपी और आरपीएफ को मिला सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआई वीके पाण्डेय कांस्टेबल देव कुमार और जीआरपी के एएसआई दिवाकर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया कि मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के अप ट्रैक में लग भग 50 वर्षीय मनोज कुमार पुरुष का शव छद- विछद ट्रैक में बिखरी हुई थी। शव की पहचान मनोज कुमार लगभग 50 वर्षीय गांव नंनगल नुनीया, जिला हाहेंद्रागढ़ हरियाणा जो हावड़ा से नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के क्रम में वह ट्रेन से गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मधुपुर रेल पुलिस बताया कि उसके पास से हावड़ा से नई दिल्ली का रेलवे टिकट मिला। मधुपुर रेल पुलिस ने लाश को पंचनामा कर देवघर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है मधुपुर पुलिस रेल पुलिस ने उनके साथी दयाराम के लिखित आवेदन पर युडी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


