Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन:आरोपी विकास उर्फ राजा का किया एनकाउंटर
#Trending

गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन:आरोपी विकास उर्फ राजा का किया एनकाउंटर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 8, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी के बाद देर रात को एनकाउंटर हुआ है। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी विकास उर्फ राजा को ढेर कर दिया है। पटना के मलसलामी में यह मुठभेड़ हुआ. मंगलवार को शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रात भर छापेमारी की. इस क्रम में कुख्यात राजा ने पुलिस पर गोली चलायी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाकर उसे मार गिराया।

दिन में पकड़ाया था शूटर

सोमवार को गोपाल खेमका की हत्या करने वाले शूटर उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसे मलसलामी स्थित उसके घर के पास से ही उठाया था. मिली जानकारी के अनुसार, उमेश यादव ने पूछताछ में कई लोगों के नाम उगले. जिसके बाद देर रात तक पटना के कई इलाकों में छापेमारी चली.

एसएसपी पटना ने एनकाउंटर की पुष्टि की

पुलिस के अनुसार, देर रात पौने तीन बजे यह एनकाउंटर हुआ है. मालसलामी थाना से करीब 2 किलोमीटर दूर पीर दमरिया घाट के पास पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ हुई. जिसमें पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा (29वर्ष) ढेर हो गया. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस एनकाउंटर और कुख्यात राजा के ढेर होने की पुष्टि की है।

घटनास्थल से पिस्टल, गोली और खोखा बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. सुबह-सुबह घटनास्थल पर जाकर जांच की गयी. घटनास्थल से 1 पिस्टल, गोली और खोखा बरामद किया गया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. वहीं इस एनकाउंटर से सनसनी मची हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.