Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»वाहन पलटा, 20 लोग घायल
झारखंड

वाहन पलटा, 20 लोग घायल

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 6, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे लोगों से भरा छोटा हाथी(टाटा मैजिक)वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 20 लोग घायल हो गए। 11 गंभीर घायलों को जमशेदपुर रेफर किया गया है। जिला के पांड्राशाली ओपी थाना अंतर्गत बड़ा थोलको के पास रविवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे लोगों से भरा छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में ऊपर नीचे मिलाकर कुल 28 लोग सवार थे। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने 11 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाकी घायलों का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना अंतर्गत कुलुपटांगा गांव के 28 लोग एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए छोटा हाथी वाहन से चाईबासा जा रहे थे। वाहन पूरी तरह ओवरलोड था। बड़ा थोलको के समीप मोड़ पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में आरती सुंडी (33), रिया केराई (16), गोविंद पड़ेया (17), अमन केराई (20), रीता देवगम (50), मंजू (23), कृति (2 ), सिल्ली केराई (17), साधु बोदरा (40), रितेश केराई (35) एवं टूरा पूर्ति (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल जमशेदपर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। हादसे के बाद गांव और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.