Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»बालूमाथ में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेवारी
#Trending

बालूमाथ में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेवारी

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 6, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अपराधियों का धमकी :कोयला कारोबारियों को राहुल दुबे गिरोह की चेतावनी बिना संपर्क काम किया तो खोल देंगे खोपड़ी

Ranchi:  बारियातू थाना क्षेत्र के सीसीएल प्रभावित फुलबसिया रेलवे साइडिंग के समीप शनिवार रात अपराधियों ने तीन खड़ी खाली हाइवा में से एक को आग लगाकर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार तीन अपराधी रेलवे साइडिंग के समीप पहुंचे और फायरिंग करने लगे। इसी क्रम में अपराधियों ने एक खाली खड़ी हाइवा (JH-02 BR 9715) में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

अपराधियों ने घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा

अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें राहुल दुबे गिरोह ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना गैंग से संपर्क व सौदा किये कोयला कारोबार नहीं चलेगा। पर्चा में लिखा गया है कि अगर नियम नहीं माने गये, तो ‘खोपड़ी खोल दी जायेगी। गनीमत रही कि जिस हाइवा में आग लगाई गई, वह रेलवे साइडिंग से थोड़ा अलग खड़ी थी और उसमें कोयला लोड नहीं था। अगर कोयला लदा होता, तो बड़ी घटना घट सकती थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, कर रही है जांच पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद रवानी, बारियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार एवं अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया और पर्चा को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है।इस संबंध में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद रवानी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.