Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»नेपाल आने वाले भारतीय यात्रियों को अब 5000 अमेरिकी डॉलर तक साथ लाने की छूट
देश-विदेश

नेपाल आने वाले भारतीय यात्रियों को अब 5000 अमेरिकी डॉलर तक साथ लाने की छूट

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 5, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

काठमांडू,। नेपाल सरकार ने नए बजट में भारत से आने वाले नागरिकों को अपने साथ 5000 अमेरिकी डॉलर या इसके बराबर की भारतीय रकम साथ लाने की छूट दी है। इसके अलावा कस्टम को जानकारी देकर 5000 डॉलर की रकम अतिरिक्त भी साथ लायी जा सकेगी। नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल ने शनिवार को बजट पर आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि भारतीय नागरिकों को अपने साथ सिर्फ 25 हजार रुपये लाने की छूट थी। इसके कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने इसकी सीमा को बढ़ाते हुए 4,27,500 रुपये (5000 अमेरिकी डॉलर) कर दिया है। उन्होंने बताया कि कस्टम को बिना बताए भारत से नेपाल आने वाले पर्यटक, श्रद्धालु या अन्य प्रकार के यात्री अब अपने साथ 5000 अमेरिकी डॉलर तक नकद ला सकते हैं। इतने रकम तक उनसे कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। पौडेल ने बताया कि नेपाल सरकार चाहती है कि भारतीय नागरिक दिल खोल कर यहां खर्च कर सकें इसलिए यह व्यवस्था की गई है। हालांकि इसमें व्यावहारिक कठिनाई भी है कि नेपाल में 100 से ऊपर के भारतीय नोट कानूनी रूप से वैध नहीं है। इसके लिए नेपाल राष्ट्र बैंक की तरफ से भारतीय रिजर्व बैंक को अनुरोध किया गया है कि नेपाल में कम से कम पांच सौ के भारतीय नोट को वैध करने की अनुमति प्रदान करें ताकि भारतीय पर्यटक नेपाल में पांच सौ के नोट को आराम से चला सकें। वित्तमंत्री पौडेल ने बताया कि नेपाल में भारतीय ई-वालेट कंपनियां चलती हैं जिससे भारतीय नागरिकों को भुगतान करने में काफी सुविधा हो गई है। दोनों देशों के बीच समझौते के बाद इस समय नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटक गूगल-पे, फोन-पे, यूपीआई और भीम ऐप के जरिए एक निश्चित सीमा तक भुगतान कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.