Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»स्पोर्ट्स»इंडिया ‘ए’ पुरुष हॉकी टीम यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड रवाना, 8 जुलाई को आयरलैंड से पहला मुकाबला
स्पोर्ट्स

इंडिया ‘ए’ पुरुष हॉकी टीम यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड रवाना, 8 जुलाई को आयरलैंड से पहला मुकाबला

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 5, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बेंगलुरु,। इंडिया ‘ए’ पुरुष हॉकी टीम शनिवार सुबह यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड के आइंडहोवन रवाना हो गई। यह दौरा 8 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें टीम कुल 8 मुकाबले खेलेगी। कप्तान संजय और उप-कप्तान मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह के नेतृत्व में भारत की यह टीम आयरलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, इंग्लैंड और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। इस दौरे में इंडिया ‘ए’ की टीम आइंडहोवन (नीदरलैंड) में आयरलैंड, फ्रांस और नीदरलैंड के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा टीम एक-एक मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) में इंग्लैंड और एंटवर्प (बेल्जियम) में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी। यह दौरा टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने और भविष्य के लिए खिलाड़ियों की तैयारियों को परखने का एक बड़ा मौका माना जा रहा है। कप्तान संजय ने कहा,”यह दौरा हमारे लिए अपनी ताकत और कमजोरियों को परखने का बेहतरीन मंच होगा। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, और हमें कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी जो हमें समझने में मदद करेगी कि हम कहां खड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय अनुभव से हमारी मुख्य टीम भी भविष्य में और मजबूत होगी।”वहीं उप-कप्तान मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह ने कहा,”यह दौरा हमें यूरोपीय टीमों के खिलाफ खेलने की तीव्रता और अलग अंदाज को समझने में मदद करेगा। खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए यह अनुभव बेहद उपयोगी होगा जो भारतीय स्तर पर ऐसी रफ्तार और चुनौती से कम ही रूबरू होते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह अनुभव हमें और आने वाली पीढ़ी को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करेगा।” हॉकी इंडिया का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से भारतीय सीनियर टीम के लिए एक मजबूत टैलेंट पूल तैयार करना और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करना है। इंडिया ‘ए’ का पहला मुकाबला 8 जुलाई को रात 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार) आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

IND vs AUS के बीच T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

November 8, 2025

BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने वनडे कप्तान

October 4, 2025

मिथुन मन्हास बने BCCI के नये अध्यक्ष, चयन समिति में भी बड़े बदलाव

September 28, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.