घटना के बाद राहत कार्य में जुटी पुलिस, जबकि अपनी बचाव में जुटे है सीसीएल अधिकारी
रामगढ़। सीसीएल कुजू क्षेत्र के करमा परियोजना में बड़ा हादसा हुआ है। सीसीएल की लीज एरिया में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। ग्रामीण आनन फ़ानन में तीन शव को लेकर निकाल ले जाने की सूचना है। जबकि एक शव को घटना स्थल पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस राहत कार्य में जुट गई है। वही सीसीएल अधिकारी अपने बचाव में जुटे है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार करमा के महुआतुंगड़ी के ग्रामीण शनिवार की अहले सुबह सीसीएल के लीज एरिया कर्मा परियोजना में कोयला चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान अवैध खनन के दौरान कोयला का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। जिसमें चार लोग दब गए। जिसमें चारों लोग दब गए। जिससे चारों की मौत होने की सूचना है। घटना के बाद आनन फ़ानन में ग्रामीण तीन शवों को निकाल कर ले जाने की सूचना है। जबकि एक शव अंदर ही रह गया। जिसके बाद सीसीएल के अधिकारियों ने अपनी गलती को छुपाने के जल्दबाजी पेलोडर लगाकर शव हटाने का प्रयास किया। लेकिन जेएलकेएम के नेता बिहारी महतो पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।


