Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार
#Trending

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरMay 1, 20263 Mins Read
Screenshot
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर रामगढ़ में विरोध तेज हो गया है। प्रेस क्लब रामगढ़ के सदस्यों ने शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर एकजुट होकर राज्य के मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने “पत्रकारों पर हमला बंद करो”, “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान करो” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजा दिया। विरोध में शामिल पत्रकारों का कहना था कि हजारीबाग की घटना न सिर्फ एक हमले का मामला है, बल्कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी सहनशीलता की परीक्षा ली जाए। यदि इस तरह की घटनाएं जारी रहीं, तो पत्रकार समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। अध्यक्ष बिरु कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया के कारण ही इरफान अंसारी की दुकानदारी चलती है। अगर वे सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनकी यह दुकानदारी बंद हो जाएगी। क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप राज बब्लू ने कहा कि पत्रकार हमले में शामिल दोषियों की गिरफ़्तारी अविलंब हो।

पत्रकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:धनेश्वर

वहीं, प्रेस क्लब के सचिव धनेश्वर प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार अमित सिन्हा ने भी मंत्री से तत्काल माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जबकि वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पटेल ने कहा कि मीडिया ही वह ताकत है जिससे नेताओं की पहचान बनती है। आज जिस चेहरे से इरफान अंसारी चमकते हैं, वह मीडिया की ही देन है, और उसी मीडिया का अपमान अस्वीकार्य है।

पुतला दहन कार्यकम में थे शामिल

पुतला दहन कार्यक्रम में क्लब के कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह, रितेश कश्यप, सुरेंद्र सिंह भाटिया, सुरेंद्र पासवान सहित क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार तरुण बागी, प्रदीप बर्मन, ज्योति कुमार सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिंह, दिलीप सिंह, मोहम्मद वालीउल्लाह श्रीकांत महतो, अनिल विश्वकर्मा, मुकेश सिंह,बिजेंद्र कुमार,सुदामा सिंह, शिवकुमार सिंह, कृष्ण कुमार, आशीष सिंह, सत्यप्रकाश, अमित पाठक, सनी सिन्हा सतीश सिंह, राजीव कुमार सिंह, विक्रांत कुशवाहा, निरंजन महतो, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

रामगढ़ में कोयला तस्करी का फैलता जाल, पावर प्लांट बना ‘खेवनहार’, चतरा, हजारीबाग और बोकारो से आ रही अवैध कोयले की बड़ी खेप,सिंडिकेट के सहारे चल रहा करोड़ों का खेल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.