Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»दबाव बनाने के लिए लगातार ईडी पहुंच रही घर, बैरन लौट रही वापस : अंबा प्रसाद
#Trending

दबाव बनाने के लिए लगातार ईडी पहुंच रही घर, बैरन लौट रही वापस : अंबा प्रसाद

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 4, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। बड़का गांव विधानसभा की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के घर ईडी की छापेमारी खत्म हो चुकी है। ईडी को वहां से कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। यह दवा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया है। उन्होंने ईडी की छापेमारी के दौरान एक ट्वीट किया और कहा कि उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की एडवाइजरी काउंसिल में वरिष्ठतम नेताओं के साथ जगह मिली है। बिहार इलेक्शन में भी उन्हें बड़ा दायित्व पार्टी ने दिया है। बंगाल में भी उन्होंने कई राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। यह सब देखकर विपक्षियों की हालत खराब हो रही है। दबाव बनाने के लिए ईडी से छापेमारी कराई गई। पिछले बार भी जब छापेमारी हुई थी तब चुनाव का वक्त था‌। उस समय भी ईडी को कुछ नहीं मिला। वर्तमान समय में भी बैरन ही लौटे हैं। अंबा प्रसाद ने यह भी कहा कि ईडी की छापेमारी तो मात्र 1 घंटे तक चली। 5 घंटे वे सिर्फ बैठकर इंतजार करते रहे। 6 घंटे के बाद वे लोग खुद ही वापस चले गए।

केरेडारी में योगेंद्र साहू ने रोका एनटीपीसी का काम

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता हैं। बड़कागांव में एनटीपीसी का प्रोजेक्ट जब से शुरू हुआ है तब से उनपर दबाव बनाया जाता रहा है। भाजपा की सरकार जब झारखंड में थी, तब योगेंद्र साहू को जिला बदर तक कर दिया गया था। लेकिन वर्तमान समय में एनटीपीसी गलत तरीके से लोगों की जमीन हड़पने का काम कर रही है। एनटीपीसी प्रबंधन प्लांट क्षेत्र का विस्तार करते हुए केरेडारी के उस एरिया में पहुंच गई हैं जहां जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया है। वे लोग ग्रामीणों की जमीन पर हड़पना चाहते हैं। उस इलाके में योगेंद्र साहू की जमीन पड़ती है। जिसकी वजह से उनका विरोध खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक एनटीपीसी भूमि अधिग्रहण का गजट सार्वजनिक रूप से उन्हें नहीं दिखती है, उस क्षेत्र में कंपनी को काम करने नहीं देंगे। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने संदेह जाहिर किया है कि शायद कंपनी के काम को लेकर ही केंद्र सरकार एक बार फिर उनके परिवार पर दबाव बनाना चाहती है। यही वजह है कि ईडी की टीम को उनके घर में भेजा गया है।

आरकेटीसी कंपनी से नहीं है मेरा और मेरे भाई का कोई संबंध

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आरकेटीसी कंपनी के साथ मेरा और मेरे परिवार का नाम जोड़ा जा रहा है। लेकिन यह सारी बातें भ्रामक और तथ्य से परे है। इस कंपनी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जहां तक बात संजीव साहू, मनोज दांगी और पंचम का है, उन लोगों से भी उन्हें चुनाव में धोखा ही मिला है। उन लोगों से उनकी कोई बात भी नहीं होती।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.