Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल
बिहार

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 30, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Patna : पटना के पास फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को हिला दिया। दो चचेरे भाइयों के बीच चल रहे विवाद में भतीजे ने अपने ही परिवार पर गोली चला दी। इस घटना में 50 वर्षीय राजमंत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रसलपुर निवासी राजकुमार प्रसाद और श्रवण प्रसाद के बीच महज दो इंच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष उसी जमीन पर बातचीत कर रहे थे। मृतका के बेटे जितेंद्र कुमार ने बताया कि बातचीत सामान्य थी और मामला पहले ही सुलझ चुका था। इसी दौरान राजकुमार प्रसाद का बेटा शिवम देसी कट्टा लेकर वहां पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली राजमंत्री देवी के सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। दूसरी गोली उनके चचेरे भाई राजन और तीसरी गोली पड़ोसी देवसागर सिंह को लगी। घायलों को नाजुक हालत में पीएमसीएच भेजा गया है।

फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार और थाना अध्यक्ष सदानंद साह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई की। आरोपी के घर से दो देसी कट्टा, एक तलवार और एक बाइक बरामद हुई। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026

समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश, 827 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.