Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
झारखंड

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 30, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Chatra : चतरा के पिपरवार सीसीएल क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने खुलेआम चुनौती दी। राजधर साइडिंग में नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कोयला लोडिंग में लगी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस दुस्साहसिक वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गैंग आजाद सरकार ने ली है। “आजाद सरकार” नाम से बने फेसबुक पेज पर जारी प्रेस रिलीज में धमकी भरे शब्दों में लिखा गया है कि कोयला ट्रांसपोर्टर और व्यवसायी काम को मैनेज नहीं करेंगे तो उन्हें गंभीर नुकसान झेलना पड़ेगा। प्रेस रिलीज में राजधर, खलारी, बचरा और डाकरा समेत सभी साइडिंग के व्यवसायियों को चेतावनी दी गई है।सूत्रों के अनुसार, घटना के समय करीब सात से आठ अपराधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी ऑपरेटर को बंदूक के बल पर नीचे उतारा और मशीन को चारों ओर से घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। आठ से दस राउंड गोलियों के बाद पेट्रोल डालकर जेसीबी में आग लगा दी गई। घटना के समय तैनात एसआईएसएफ जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सात राउंड की जवाबी फायरिंग की। इससे अपराधी घबरा गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सुरक्षा बलों की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया। अपराधियों के भागने के बाद जवानों और कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझाई। कुछ ही घंटों में कोयला लोडिंग प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।

पुलिस अलर्ट, इलाके में सघन सुरक्षा

घटना की जानकारी मिलते ही टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, पिपरवार थानेदार अभय कुमार और एसआईएसएफ के कंपनी कमांडर जयराम सिंह मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद हुए हैं और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026

हजारीबाग के बरही में निषेधाज्ञा, बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.