Patna : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के स्थायी भवन के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है। यह भवन B+2 और G+7 संरचना में बनाया जाएगा। भवन के निर्माण पर लगभग 172 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आएगी। इस राशि से भवन के साथ-साथ फर्नीचर और अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।डिप्टी सीएम ने कहा कि आधुनिक और मजबूत पुलिस भवन बनने से प्रशासनिक कार्यों में आसानी होगी और पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। इससे राज्य की कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि ERSS (ERSS) एक देशव्यापी व्यवस्था है, जो एकल आपातकालीन नंबर 112 पर आधारित है। इसके तहत एक विशेष आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया गया है, जहां नागरिकों की आपातकालीन कॉल और संदेशों को तुरंत संभाला जाता है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवा या अन्य मदद के लिए 112 नंबर पर कॉल कर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


