Ranchi : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी गुरुवार को 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,52,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,60,550 रुपये पर बिक रहा है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,950 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,450 रुपये था। यानी आज दोनों में क्रमशः 2,950 रुपये और 3,100 रुपये की तेजी हुई है। चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रांची में आज चांदी का भाव 4,00,000 रुपये प्रति किलो है, जबकि कल यह 3,87,000 रुपये प्रति किलो था।
अन्य शहरों के भाव :
अन्य शहरों में भी भाव में अंतर देखने को मिल रहा है। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,56,600 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है, जबकि चांदी 3,72,000 रुपये प्रति किलो पर है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,53,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है, वहीं चांदी का भाव 3,87,040 रुपये प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,53,038 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम में उपलब्ध है, जबकि चांदी 3,87,040 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी केवल BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) की होती है।


