Ranchi : पिछले नौ दिन से लापता अंश और अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के विरोध में आज यानी रविवार को पूरा धुर्वा इलाका बंद रहा। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरकर मौसीबाड़ी के पास टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस बल पूरे इलाके में तैनात है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मौसीबाड़ी के पास से एक बंद समर्थक को हिरासत में भी लिया गया है।
बताया जा रहा है कि कल शनिवार की शाम को पूर्व संध्या पर मौसीबाड़ी से बिरसा चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया था। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि दोनों बच्चों अंश और अंशिका को जल्द सकुशल वापस लाया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चों की खोज के लिए सभी संभावित प्रयास जारी हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


