Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»नगर निकाय चुनाव के आरक्षण पर सियासत तेज, बीजेपी ने उठाए सवाल
झारखंड

नगर निकाय चुनाव के आरक्षण पर सियासत तेज, बीजेपी ने उठाए सवाल

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 10, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची पर सियासत शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम के महापौर और नगर परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए जारी आरक्षण पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी ने राज्य सरकार पर मनमाने तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाया है।

बीजेपी प्रवक्ता अविनेश कुमार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरक्षण रोस्टर में जिस तरह की गड़बड़ी हुई है, उससे सरकार की मंशा साफ नजर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर इस प्रक्रिया को उलझाना चाहती है, ताकि विवाद पैदा हो और चुनाव टल जाए। वहीं, बीजेपी के आरोपों को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने खारिज किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि चुनाव में देरी जरूर हुई है, लेकिन आरक्षण रोस्टर पूरी पारदर्शिता के साथ तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जारी सूची में सभी वर्गों को जगह दी गई है और यह संतुलित है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

पहली बार के चुनाव के आधार पर तय हुआ आरक्षण

नगर विकास विभाग के निर्देश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार नगर निकाय चुनाव को पहला चुनाव मानते हुए आरक्षण तय किया है। इसी वजह से इस बार चक्रीय आरक्षण लागू नहीं किया गया। राज्य में फिलहाल कुल 48 नगर निकाय हैं, जहां आने वाले समय में चुनाव होने हैं। इनमें से 13 नगर निकाय ऐसे हैं, जहां वर्ष 2020 से चुनाव लंबित हैं, जबकि रांची सहित अन्य नगर निगमों और निकायों में 2022 से चुनाव नहीं हो पाए हैं। वार्ड स्तर पर आरक्षण तय होने के बाद आयोग ने महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी की है। सभी 19 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण घोषित कर दिया गया है।

इन नगर पंचायतों और परिषदों में आरक्षण

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार बंशीधरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, मझिआंव नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, हुसैनाबाद नगर पंचायत अनुसूचित जाति, हरिहरगंज नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, छतरपुर नगर पंचायत अनारक्षित अन्य और लातेहार नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर नगर परिषद अनारक्षित महिला, चतरा नगर परिषद अनारक्षित अन्य और झुमरी तिलैया नगर परिषद पिछड़ा वर्ग-2 अन्य के लिए आरक्षण घोषित किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.