Pakur : पाकुड़ कोर्ट से फरार हुए दो दोषियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न्यायिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की सख्ती का संदेश गया है। इसकी पुष्टि करते हुएपुकुर पाकुड़ की SP निधि द्विवेदी ने कहा कि विशेष छापेमारी दल द्वारा आरोपियों को महेशपुर से पकड़ा गया है।
जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को हत्याकांड के चार अभियुक्तों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश–1, पाकुड़ की अदालत ने चारों अभियुक्तों को दोषी करार दिया। फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद चार दोषियों में से दो शिवधन मोहली और नोरेन मोहली पुलिस की हिरासत से फरार हो गये।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या–07/2026 धारा 262/263/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया।


