Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»चौपारण बॉर्डर पर अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ सघन जांच अभियान, तस्करों में मचा हड़कंप,पढ़े पूरी खबर
#Trending

चौपारण बॉर्डर पर अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ सघन जांच अभियान, तस्करों में मचा हड़कंप,पढ़े पूरी खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJanuary 8, 20262 Mins Read
Screenshot
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़/चौपारण। अवैध कोयला तस्करी की पुख्ता सूचना के बाद चौपारण बॉर्डर पर प्रशासन और पुलिस द्वारा जांच अभियान को तेज कर दिया गया है। बॉर्डर क्षेत्र में अचानक शुरू हुए इस अभियान से कोयला तस्करों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

कोयला लदी हर गाड़ी की सख्ती से जांच

जांच अभियान के दौरान चौपारण बॉर्डर से गुजरने वाली सभी कोयला लदी गाड़ियों को रोककर गहन जांच की जा रही है। वाहनों के कागजात, चालान, परिवहन परमिट और कोयले के स्रोत की बारीकी से जांच की जा रही है। बिना वैध दस्तावेज के वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

जांच से तस्करों के उड़ गए होश

अचानक बढ़ी सख्ती से अवैध कोयला तस्करों के होश उड़ गए हैं। सूत्रों की मानें तो कई तस्कर जांच से बचने के लिए अपने वाहनों को रास्ते में ही रोककर सुरक्षित ठिकानों में छुपाने में जुट गए हैं। कुछ वाहन बॉर्डर तक पहुंचने से पहले ही वापस मोड़ दिए गए।

ठिकाने बदलने में जुटे तस्कर

जांच अभियान के कारण तस्कर अपने पुराने रूट और ठिकानों को छोड़कर नए रास्तों की तलाश में लगे हुए हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि हर संभावित मार्ग पर नजर रखी जा रही है और किसी भी हाल में अवैध कोयला की आवाजाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लगातार कार्रवाई से तस्करी पर लग सकती है लगाम

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अस्थायी नहीं है, बल्कि लगातार चलाया जाएगा। अवैध कोयला तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए बॉर्डर क्षेत्र में निगरानी और सख्ती और बढ़ाई जाएगी।

तस्करी नहीं होगी बर्दाश्त

चौपारण बॉर्डर पर चल रहा यह सघन जांच अभियान अवैध कोयला तस्करों के लिए साफ संदेश है कि अब किसी भी सूरत में गैरकानूनी कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से आने वाले दिनों में कोयला तस्करी पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.