Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»2000 रुपये के नोटों पर RBI का अपडेट, अब तक 98% नोट लौटे
देश-विदेश

2000 रुपये के नोटों पर RBI का अपडेट, अब तक 98% नोट लौटे

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 5, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देश-विदेश: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर ताजा स्थिति साफ की है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, तीन साल पहले इन नोटों को वापस लेने की घोषणा के बाद अब तक करीब 98 प्रतिशत नोट RBI के पास लौट चुके हैं। इसके बावजूद कुछ नोट अभी भी लोगों के पास मौजूद हैं।

RBI ने बताया कि 19 मई 2023 को जब 2000 रुपये के नोटों को धीरे-धीरे चलन से बाहर करने का फैसला लिया गया था, उस समय इन नोटों का कुल मूल्य करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये था। वहीं, 31 दिसंबर 2025 तक यह राशि घटकर केवल 5,669 करोड़ रुपये रह गई है। इसका मतलब है कि बहुत ही कम संख्या में नोट अब भी चलन में हैं या लोगों के पास रखे हुए हैं।

अब भी लीगल टेंडर हैं नोट

केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा (लीगल टेंडर) हैं। यानी जिनके पास ये नोट हैं, उन्हें किसी तरह की कानूनी परेशानी नहीं होगी। हालांकि, RBI ने लोगों से अपील की है कि वे इन नोटों को बैंक या RBI के इश्यू ऑफिस में जमा कर दें।

कहां और कैसे जमा करें नोट

RBI के अनुसार, देशभर की बैंक शाखाओं में 2000 रुपये के नोट जमा या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 को बंद हो चुकी है। इसके बाद से लोग RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर अपने बैंक खाते में ये नोट जमा कर सकते हैं। इन कार्यालयों में नोट बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा, लोग इंडिया पोस्ट के माध्यम से किसी भी पोस्ट ऑफिस से अपने 2000 रुपये के नोट RBI के इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं, ताकि राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो जाए।

कहां-कहां हैं RBI के इश्यू ऑफिस

RBI के इश्यू ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं(

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.