Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»उधार के रुपये को लेकर हुई थी इबरार अंसारी की ह’त्या, चार गिरफ्तार
झारखंड

उधार के रुपये को लेकर हुई थी इबरार अंसारी की ह’त्या, चार गिरफ्तार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 3, 20263 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। उधार के रुपये के विवाद में पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में समीर अंसारी (पतरातु, रामगढ़), साहिल टुडू और राम मुर्मू (दोनों छापर बरवाटोली, बुढ़मू, रांची) और नरेश मरांडी (पचंडा, बड़कागांव, हजारीबाग) शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया है।

एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि बीते 30 दिसंबर को पतरातु थाना क्षेत्र के हफुआ गांव निवासी मो. एकराम ने बुढ़मू थाना में लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने बताया था कि उनके भतीजे पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को सरईदाह करमबोहा नदी के पास रेलवे पुल के समीप रेलवे ट्रैक के नजदीक फेंक दिया गया था। इस आवेदन के आधार पर बुढ़मू थाना कांड संख्या 82/25 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर की देखरेख में खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर गहन जांच शुरू की। इसी दौरान 2 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि इस कांड में शामिल अपराधी छापर बरवाटोली इलाके में देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर समीर अंसारी और साहिल टुडू को हबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

एसपी ने बताया कि आरोपी समीर अंसारी ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि करीब छह महीने पहले उसने पीयूष उर्फ इबरार अंसारी से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। पीयूष अब उससे पैसे वापस मांग रहा था। वह दबाव बना रहा था, साथ ही अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था। इसी से परेशान होकर समीर ने अपने साथी साहिल टुडू और राम मुर्मू के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई में राम मुर्मू को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार नरेश मरांडी के घर से बरामद किए गए। नरेश मरांडी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह हजारीबाग के बड़कागांव का रहनेवाला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.