Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। उन्होंने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलाकात के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नए डीजीपी के नेतृत्व में राज्य की पुलिस व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


