Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»सीएम हेमंत सोरेन ने नव-प्रोन्नत IPS अधिकारियों को पहनाई बैच
#Trending

सीएम हेमंत सोरेन ने नव-प्रोन्नत IPS अधिकारियों को पहनाई बैच

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 31, 20251 Min Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


Ranchi :
सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के नव-प्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। हाल ही में IPS रैंक में पदोन्नति पाने वाले इन अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने बैच पहनाकर सम्मानित किया। शिष्टाचार भेंट करने वालों में राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार शामिल थे। सीएम ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति पर बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ राज्य की सेवा करेंगे।इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत IPS अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा। नव-प्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.